सोरोंजी। मुख्य बाजार बस स्टैंड से लेकर चंदन चौक तक की सड़क की खुदाई जल निगम द्वारा फिर से शुरू कर दी गई है। पहले इस सड़क को एक तरफ से खोदकर इसमें पाइप डाला गया था। फिर कांवड़ मेला को देखते हुए खोदी सड़क अस्थाई रूप से बंद कर दी गई थी। अब कांवड़ मेला खत्म होने के बाद मुख्य बाजार की इसी सड़क के दूसरी तरफ सड़क खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। इस तरफ जल निगम द्वारा पाइप डाला जाएगा। जल निगम द्वारा मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर और गलियों में बीचो-बीच खुदाई करके पाइप लाइन डालने का काम अप्रैल से किया जा रहा है। इसके कारण लोगों को अपने घरों पर आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में तीर्थनगरी में सीवर लाइन डालने के लिए मुख्य बाजार में सड़क के मध्य में खुदाई होगी।