फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा समिति ने भी नहीं उठाया नाकामी से पर्दा

Tue, 08 Mar 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
परीक्षा समिति ने भी नहीं उठाया नाकामी से पर्दा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घोटाले, फर्जीवाड़े के बाद भी डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अधिकारी लंबित मार्कशीट-डिग्री, परीक्षा और रिजल्ट जैसे विषयों पर गंभीर नहीं है। रविवार को हुई परीक्षा समिति की मीटिंग में ये मुद्दे अगली बैठक के लिए टाल दिए गए। ये तीसरा मौका है, जब मीटिंग में इन विषयों पर निर्णय नहीं हुआ। इससे साफ है कि समिति ने ऐसे मुद्दो को नहीं छुआ, जिससे उनकी कारगुजारी से पर्दा उठता। 
विज्ञापन


56 कालेजों पर चुप्पी का रहस्य
2014-15 में सामूहिक नकल में 56 कालेज काली सूची में डाले गए। इनकी संबंधित पेपर की परीक्षा को निरस्त करने के अलावा तीन साल के लिए सेंटर न बनाने की संस्तुति हुई। इनमें से 48 कालेजों को सांठगांठ कर अभयदान दिया गया था। पोल न खुले इसके लिए अधिकारियों ने विषय ही नहीं रखा। सूत्र बताते हैं कि प्रति कालेज से ढाई लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

विधि, बीपीएड कोर्स भूले
विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी और एलएलबी के कोर्स दो सेशन लेट चल रहे हैं। इससे करीब पांच हजार विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। बीपीएड का भी यही हाल है। परीक्षाएं हो चुकी हैं, रिजल्ट का अभी तक पता नहीं है। 
विज्ञापन


कब मिलेगी मार्कशीट-डिग्री
2010 से लेकर 2015 तक की करीब 80 हजार मार्कशीट और 35 हजार डिग्रियां लंबित हैं। आवेदन के बाद भी इन पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। इनके न मिलने से सैकड़ों विद्यार्थियों का करियर प्रभावित हो रहा है। बीते दिनों ऐसे ही सैकड़ों आवेदन और मार्कशीट परीक्षा विभाग के शौचालय में पड़े मिले थे। कार्रवाई तो दूर मीटिंग में इसका जिक्र तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें