फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता रामेश्वर और जुगेंद्र की 53 बेनामी संपत्तियां और मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की 53 और बेनामी संपत्तियां जांच में सामने आई हैं। इन्हें धुमरी कस्बे के रहने वाले राहुल गुप्ता उर्फ नीलू के नाम से 2.92 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने इन सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दे दिया है। इनमें कस्बे का एक प्रतिष्ठित स्कूल भी शामिल है। आदेश के अनुपालन में बुधवार को कोतवाली देहात पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण के नोटिस भी तामील कराए।
विज्ञापन

दोनों सपा नेताओं के विरुद्ध कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद डीएम ने 17 जून 2022 को दोनों नेताओं की सभी चल-अचल संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया। लगभग सभी संपत्तियों को जब्त भी किया जा चुका है। जांच के दौरान पिछले महीने शहर में एक अन्य व्यक्ति के नाम से इन दोनों द्वारा खरीदी की गई संपत्तियां सामने आईं। इन्हें भी जब्त करने का आदेश डीएम ने दे दिया। अब राहुल गुप्ता के नाम से धुमरी और गांव गांगूपुरा में 53 संपत्तियां संपत्तियां खरीदे जाने का खुलासा हुआ है। इन पर 2,92,58,257 रुपये खर्च किए गए । डीएम का आदेश जारी होने के बाद कोतवाली देहात से निरीक्षक नरेश सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ धुमरेी और गांगूपुरा में पहुंचकर चिह्नित संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कराए, वहीं राहुल गुप्ता को नोटिस तामील कराया है।
15 साल पहले आए था संपर्क में : राहुल गुप्ता करीब 15 साल पहले दोनों सपा नेताओं के संपर्क में आया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे पहले राहुल की स्थिति बहुत बेहतर नहीं थी। वह छोटा-मोटा व्यापार करते थे। सपा नेताओं के संपर्क में आने के बाद उसकी संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि होती गई। दोनों नेताओं ने अपराध से कमाए रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए राहुल और इनके भाई जितेंद्र गुप्ता के नाम से संपत्तियां खरीदीं। गरीब लोगों को डरा-धमकाकर अधिक कीमत की उनकी जमीनों का कम कीमत में बेनामा करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें