कासगंज। दो ठगों ने पूर्व फौजी को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने सोने की अंगूठी के बदले पत्थर का टुकड़ा रख दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व फौजी देवेंद्र सिंह गुरहान निवासी नदरई गेट रेलवे इंस्टीट्यूट क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां से तेरहवी संस्कार में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रहे थे। जब वे मालगोदाम चौराहे से अपने घर की ओर आने के लिए मुड़े, तभी उनको खाकी वर्दी में दो ठग मिल गए। वे उनको एक गली में ले गए और उनसे पूछा कि कोई सोने का जेवर तो नहीं है। यदि है तो उसे जेब में रख लो। ठगों के कहने पर उन्होंने अपनी अंगूठी उतारकर जेब में रख ली। इसके बाद उन्होंने अंगूठी दिखाने के लिए कहा। पुलिस कर्मी समझकर उन्होंने उनको अंगूठी ठगों का दिखा दी। इसके बाद ठगों ने कागज में पत्थर रखकर उनको दे दिया और अंगूठी लेकर फरार हो गए। जब उन्होंने कागज खोलकर देखा तो उसमें पत्थर देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने मामले की सूचना पुुलिस को दी।