फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी शिक्षक से परेशान शिक्षिका ने अधिकारियों को लिखे पत्र

सार

परिषदीय स्कूल के सहायक अध्यापक पर स्कूल की शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं।परेशान शिक्षिका ने इस संबंध में बीएसए और महानिदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।शिक्षिका ने शिकायती पत्र के साथ वायरल ऑडियो की सीडी भी संलग्न की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी। परिषदीय स्कूल के सहायक अध्यापक पर स्कूल की शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परेशान शिक्षिका ने इस संबंध में बीएसए और महानिदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला किशनी ब्लॉक के एक परिषदीय स्कूल से जुड़ा है। शिक्षिका ने बीएसए और महानिदेशक स्कूली शिक्षा को पत्र भेजकर जानकारी दी कि एक शिक्षक नेता और स्कूल के शिक्षक के बीच मारपीट हो गई थी। जिसकी शिकायत दोनों की ओर से दी गई थी। कार्रवाई के डर से शिक्षक ने शिक्षिका के दोस्त से मिलकर बात की और मदद मांगी। शिक्षक नेता के कुछ ऑडियो उसके पास थे, जो शिक्षक ने चालाकी से उससे ले लिए। इस ऑडियो में शिक्षिका की पर्सनल बातें थीं। शिक्षिका का आरोप है कि इन पर्सनल बातों की आड़ में शिक्षक उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा है। ऑडियो वायरल भी कर दिया गया है, जिससे वह बेहद परेशान है। शिक्षिका ने आरोपी शिक्षक का मोबाइल लेकर ऑडियो डिलीट कराने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शिक्षिका ने शिकायती पत्र के साथ वायरल ऑडियो की सीडी भी संलग्न की है। बीएसए दीपिका गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। यदि पत्र मिलेगा तो संबंधित की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें