फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों के नियंत्रण में सभी लोग करें सहयोग : डीएम

Sun, 02 Jul 2023 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शनिवार से स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया। लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील से जागरुकता रैली निकाली गई। डीएम अविनाश कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी लोग स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन


संचारी रोग नियंत्रण के लिए 31 जुलाई तक अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत लोगों को मच्छरों एवं संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। शनिवार को घिरोर में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जागरुकता रैली को रवाना किया। रैली में शामिल लोगों ने मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढककर रखने, घर और कार्यस्थल के आसपास पानी इकट्ठा न होने देने की सलाह दी। लोगों को बताया गया कि कूलर व गमलों को सप्ताह में खाली कर सुखाने कार्य करें।

चिकित्साधीक्षक डॉ. विनीत कुमार ने संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नालियों में जलभराव न होने दें, खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं, खुले में शौच से बचने की सलाह दी। लोगों को नियमित शौचालय का प्रयोग करने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने व बच्चों को जापानी इंसेफ्लाइटिस के दोनों टीके लगवाने के प्रति सजग किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी नितिन कुमार, तहसीलदार राजकुमार, चिकत्सा प्रभारी विनीत कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, बीएसए दीपिका गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें