फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर व्यापारी को जीएसटी में पंजीकरण कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। टैक्स बार एसोसिएशन के दसवें स्थापना दिवस पर बुधवार की देर शाम स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में जीएसटी पर सेमीनार हुई। संयुक्त आयुक्त हीरालाल ने कहा कि सभी व्यपारियों को अच्छी तरह से व्यापार करने के लिए जीएसटी में पंजीकरण जरूर कराना चाहिए।उप आयुक्त अमित पाठक ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों के लिए तमाम कानून बनाती है। वयापारियों को कानून का पालन करना चाहिए। बार काउंसिल के सदस्य राकेश शरण मिश्रा ने कहा कि वकील का काम अधिकारी और व्यापारी के बीच कड़ी के रूप में काम करने का है। व्यापारियों का अहित न हो। उनको कानून केे दायरे में रहकर योजनाओं का लाभ मिले। यह वकील की प्राथमिकता होती है। सरकार के राजस्व वृद्धि में व्यापारियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। सहायक आयुक्त ओमप्रकाश, आयकर अधिकारी अमित यादव, एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव, सचिव आशीष कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ठाकुर दास, केएस जौहरी, अशोक बाजपेयी, सीएल शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें