फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा से होगी आजादी के महोत्सव में होगी सभी सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली का शुभारंभ बारह पत्थर मैदान से शुरू हुआ और नगर भ्रमण किया। मुख्य अतिथि सांसद राजवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री आजादी के अमृत महोत्सव में सभी की सहभागिता कराने का संकल्प पूरा करा रहे हैं। इसके लिए तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा की मुहिम शुरू की गई है।
विज्ञापन

भाजपा ब्रजप्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा के तिरंगा यात्रा राष्ट्र भक्ति का प्रतिबिंब है। भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर तिरंगा फहराएगा। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने भी संबोधन किया। संचालन भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने किया। इस दौरान नीरज शर्मा, संजय सोलंकी, कौशल साहू, सीमा शाक्य, रामगोविंद, हीरालाल कश्यप, राजवीर सिंह भल्ला, रामनिवास राजपूत, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविंद्र ब्रह्मचारी, प्रशांत राजपूत, कबीर प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें