फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले

Thu, 25 Sep 2025 03:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो संख्या 23- कासगंज कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी सा
विज्ञापन
कासगंज। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को बिल संबंधी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश भीदिए।प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति की गुणवत्ता परखें। जनपद को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने का जिम्मा उन्हीं का है। इसमें लापरवाही नहीं हो। उन्होंने शिक्षाधिकारियों से शिक्षकों की उपस्थित, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, पीएम मॉडल स्कूल की प्रगति के बारे में पूछा। जल निगम के अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने प्रशासनिक और एसपी अंकिता शर्मा ने जिले की कानून व्यवस्था के बारे में प्रभारी मंत्री को जानकारी दी। जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत रामजीलाल, सचिन, अभिन्जय, सुनील कुमार, शिवानी को ऋण के चेक वितरित किए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रशिक्षण प्राप्त कशिश एवं मुस्कान को दर्जी ट्रेड की टूलकिट का वितरण किया गया। उन्होंने ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जिले में दवाओं की स्थिति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने दवाओं के उचित रखरखाव आदि के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें