धर्म-कर्म
शृंगार- निर्जला एकादशी पर विशेष शृंगार एवं महाआरती खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी दोपहर 12 बजे।
- निर्जला एकादशी पर बाबा का भव्य शृंगार एवं फूलबंगला, श्री दाऊजी खाटूश्याम मंदिर, कटरा जोगीदास, ताजगंज सुबह 11 बजे।
समारोह- श्री लक्ष्मी नारायण सेवा समिति की ओर से गोसेवा और सम्मान समारोह, शिवम एलीगेंट अपार्टमेंट सिकंदरा-बोदला रोड शाम 5 बजे।
अलम- अस्ताना-ए-मेकाश खानकाह कादरिया चिश्तिया नियाजिया के तत्वावधान में मोहर्रम पर अलम का जुलूस, मेवा कटरा सेब का बाजार, रात 10 बजे।
सबील- मोहर्रम पर मौला इमाम हुसैन की शहादत की याद में मस्जिद-ए-नबी के नक्शे पर विशेष सबील, टीला पाया चौकी शाम 7 बजे।
अन्य
श्रद्धांजलि- विश्व हिंदू परिषद ब्रज प्रांत की ओर से लखनऊ अग्निकांड के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा, विहिप कार्यालय, माईथान शाम 6 बजे।
प्रदर्शन- भीम नगरी जगदीशपुरा क्षेत्र की जनसमस्याओं की अनदेखी के विरोध में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन, भीम नगर बेर का नगला रोड, सुबह 11:30 बजे।