सोरोंजी के वराह भगवान की मूर्ति।
- फोटो : सोरोंजी के वराह भगवान की मूर्ति।
सोरोंजी। वराह मंदिर से सांध्य फेरी संकीर्तन मंडल ने गंगा वराह के जयकारों के साथ सांध्य फेरी निकाली। आचार्य नरेश त्रिगुणायत व शशिधर द्विवेदी ने वैदिक ऋचाएं उच्चारित कर शुभारंभ कराया। वराह मंदिर से प्रारंभ हुई संकीर्तन यात्रा में भगवान वराह की झांकी निकाली गई। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्रमुख मंदिरों रघुनाथ जी, अन्नपूर्णा माता, सोमेश्वर, बालाजी, मानस मंदिर, शनिदेव, राधा कृष्ण, भेरोनाथ, श्याम वराह आदि मंदिरों में श्रद्धालु आरती व संकीर्तन करते हुए वराह मंदिर वापस पहुंचे। यहां प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान राधाकृष्ण तिवारी, अर्जुनलाल, गिरधारीलाल भारद्वाज, मुकेश निर्भय, राजेश चतुर्वेदी, सुदर्शन तिवारी, अनुभव चौधरी, सुमित दीक्षित आदि मौजूद रहे।