फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ध्रुव की तूफानी पारी भी नहीं दिला सकी जीत

Sun, 13 Sep 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ध्रुव तोमर
विज्ञापन
आगरा। मेरठ के गांधी पार्क के ग्राउंड पर शनिवार को गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने शानदार बल्लेबाजी और दमदार गेंदबाजी के दम पर डीसीएए क्रिकेट एसोसिएशन आगरा को 14 रन से शिकस्त दी। गाजियाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए और आठ विकेट गंवाए। जवाब में आगरा की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलते हुए 186 रन पर नौ विकेट खो दिए और जीत से 15 रन पहले रुक गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा की शुरुआत आक्रामक रही। ध्रुव तोमर ने सिर्फ 39 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और तीन छक्के रहे। इसके बाद भी टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें