फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाखों खर्च कर डाले, फिर भी पिंक टॉयलेट पर ताले

Mon, 17 Jun 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका ने शहर में महिलाओं और युवतियों के लिए पिंक टॉयलेट बनवाया था। यह कुछ समय तक ही संचालित रहा। इसके बाद इस पर ताले जड़ दिए गए। इसके चलते अब महिलाएं और युवतियों को शा इसे बनाने में लाखों रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2018 में रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका कन्या डिग्री कॉलेज के नजदीक पिंक टॉयलेट बनाया था। इसे बनाने में लगभग तीन लाख से अधिक रुपये खर्च भी किए गए। ताकि शहर में महिलाओं के बाजार जाने, छात्राओं को पढ़ाई के लिए शहर आने और महिला यात्रियों को शौच अथवा लघुशंका जाने की आवश्यकता महसूस होने पर शर्मिंदगी का सामना न करना पड़े। हालांकि यह कुछ दिन ही संचालित रहा और इसके बाद इस पर ताले जड़ दिए गए। इसके बाद से इसे खोला नहीं गया है। इस पर न सिर्फ ताला लगा हुआ है वरन इसके अंदर सामान भी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें