बरौली अहीर। 48 घंटे बाद भी पुलिस लड्डू गोपाल को ढूंढने में असफल रही। हरिशचंद स्टेट कौलक्खा निवासी दिलीप कुमार कश्यप अपने परिवार के साथ मथुरा अपनी ससुराल दावत खाने गए थे। मंगलवार रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए अलमारी में रखे 50 हजार की नकदी, आभूषण के साथ मंदिर में रखे लड्डू गोपाल को भी उठा ले गए। वापस आने पर घर का सामान बिखरा था, अलमारियां टूटीं थी, उसमें रखा सामान गायब था। साथ ही मंदिर में रखे लड्डू गोपाल भी नहीं थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन 48 घंटे के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।