किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी शनिवार को खेत पर जा रही थी। रास्ते में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की सुबह 16 वर्षीय पुत्री खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव निवासी आरोपी ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री की पिटाई कर दी। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। उक्त घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी, जब परिजन शिकायत करने आरोपी के घर गए तो आरोपी व उसके परिजनों ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।