शिक्षिका के निधन पर शोक गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बने मूल्यांकन केंद्र पर कॉपियों के जांचने में अपना योगदान देने वाली भगवती कन्या इंटर कॉलेज की अवकाश प्राप्त शिक्षिका गिरजेश पांडेय के आकस्मिक निधन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने शोक जताया है। सोमवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. दिग्जिवजय नाथ पांडेय, जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह, मारवाड़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरके त्रिपाठी, माधव शरण चौरसिया, देव नाथ राय आदि मौजूद रहे।