उत्तर प्रदेश के एटा में शादी का झांसा देकर युवती का दो साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने थाना बागवाला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कासगंज के अमांपुर क्षेत्र निवासी युवती की बागवाला क्षेत्र में रिश्तेदारी है। जहां युवती का काफी दिनों से आना जाना था। इसी दौरान युवती के जगदीश निवासी पेंदापुर से प्रेम संबंध हो गए।
इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी करने को कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया।
विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती ने मामले की रिपोर्ट थाना बागवाला में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।