जलेसर। तहसील मुख्यालय के सामने एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान की छत बुधवार की रात कुछ लोगों ने तोड़ दी। उसने पड़ोसी दुकानदार पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
मिष्ठान विक्रेता अनिल वार्ष्णेय ने तहरीर देकर बताया कि कई वर्षों से इस दुकान पर किराएदार है। जिला न्यायालय में इसका एक मुकदमा चल रहा था, जिसमें वह जीत गए थे। दुकान स्वामी भगवान दास राठी ने उच्च न्यायालय में मुकदमा डाल दिया, जो विचाराधीन है। इसके बावजूद बुधवार की रात भगवान दास राठी और उनके सहयोगियों ने दुकान की छत को गिरा दिया। इसके चलते दुकान में रखी हुई काफी मिठाई खराब हो गई। वहां रखे रुपये भी गायब हो गए। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।