फोटो 30 कासगंज कलेक्ट्रेट में विकसित भारत 2047 के संवाद कार्यक्रम में मंचासीन सीडीओ सचिन एवं अत
कासगंज। विकसित भारत 2047 की अवधारण पर कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के निर्देशों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में पहुंचे राज्य अतिथियों को शहर के उद्यमियों, कारोबारियों, प्रबुद्ध नागरिकों और मीडियाकर्मियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ऑनलाइन माध्यम से सुझाव देने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इस दौरान उद्यमों की स्थापना, आयुर्वेद इकाइयों को प्रोत्साहित करने सहित अन्य अहम सुझाव दिए गए। राज्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता वीरेंद्र नाथ सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर शिवकुमार, सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकसित भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए प्रबुद्ध जनों से संवाद किया। लोगाें ने अपने लिखित सुझाव भी दिए। लघु उद्योग भारती के संरक्षक गौरी शंकर शर्मा, उद्यमी गोपाल माहेश्वरी, अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी, उद्यमी सुबोध मित्तल ने उद्यमों की स्थापना, आयुर्वेद इकाइयों को प्रोत्साहित करने सहित अन्य सुझाव दिए। कारोबारी डॉ. फारुख ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। राज्य अतिथियों की टीम ने उद्यमियों के द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना की। इस दौरान सीडीओ सचिन, उपायुक्त जीएसटी राजकुमार, उपायुक्त जीएसटी रामेश्वर दुबे, सहायक आयुक्त जीएसटी सत्यप्रकाश उमराव, सहायक आयुक्त सचल दल एम इम्तियाज सिद्दीकी, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान भास्कर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।