फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरौना के तटबंध में हुआ कटान, जियो ट्यूब का स्टड धंसा

Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कटान के लिए संवेदनशील बरौना गांव में गंगा में आए पहले उफान से ही कटानरोधी कार्यों की पोल खुल गई। गंगा की तीव्र लहरों ने तटबंध के स्टड संख्या 19 पर तीखा प्रहार किया। जिससे स्टड नीचे जमीन में धंसक गया और गंगा के पानी का बहाव गांव के खेतों की ओर होने लगा। कई अन्य स्टड पर भी गंगा की धार के प्रभाव से क्षति हुई है। सिंचाई विभाग ने मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।पिछले दो वर्षों से बरौना गांव में कटान की समस्या चल रही है। ग्रामीणों की सैंकड़ों बीघा जमीन व आबादी का काफी इलाका गंगा कटान के कारण गंगा में काफी समा चुका है शासन की ओर से भी अब तक 20 करोड़ रुपये तटबंध बनाने में खर्च किए जा चुके हैं। रविवार को बरौना गांव के क्षेत्र में गंगा के पानी का दबाव बढ़ते ही स्टडों के धंसकने का क्रम शुरू हुआ। सोमवार को गंगा का पानी बढ़ा वहीं प्रवाह तेज था। जिससे गंगा की धारा का सीधा प्रवाह स्टड संख्या 19 पर हो गया। जिसके कारण यह स्टड कटकर जमीन में धंसक गया। यह स्टड जियो ट्यूब की मदद से बनाया गया था। जियो ट्यूब का पुख्ता प्रबंध भी गंगा की लहरों के प्रभाव को नहीं रोक पाया। कटान होते ही गंगा का पानी खेतों की ओर बढऩे लगा। ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी हुई तो गांव में खलबली मच गई। तत्काल ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पटियाली के तहसील प्रशास व सिंचाई विभाग को मामले की जानकारी दी और तत्काल सिंचाई विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। तटबंध की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें