नलकूप के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, पुलिस से शिकायत
पिनाहट। गांव भदरौली निवासी विजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अपने नलकूप पर पहुंचे, तो ट्रांसफाॅर्मर खुला मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर ट्रांसफाॅर्मर के अंदर का सारा सामान चोरी कर ले गए हैं। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।