फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता विकास के प्रशिक्षण से मिलेगा रोजगार : प्रो. शर्मा

विज्ञापन
कृ​षि आधारित उद्यमिता विकास के प्र​शिक्षण से मिलेगा रोजगार- प्रो. शर्मा, जैतपुर के कमौनी गांव म
विज्ञापन
बाह। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस का 45 दिवसीय प्रशिक्षण जैतपुर के कमौनी गांव में सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि वैज्ञानिक एवं भारत सरकार के एफसीआई निरीक्षण अधिकारी प्रो. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि कृषि आधारित उद्यमिता विकास के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, बशर्तें इसे वैज्ञानिक पद्धति से संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल हुए विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं गोकुलम चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम एवं भारत सरकार कृषि मंत्रालय के सहयोग से खाद, बीज की दुकान, डेयरी फार्म, मशरूम की खेती, ऑर्गेनिक खेती, मछली पालन, विभिन्न कृषि आधारित सूचना लघु एवं मध्यम उद्योग संचालित कर सकेंगे। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। संचालन नोडल ऑफिसर डॉ. कौशल यादव ने, आभार प्रदर्शन गोकुलम ट्रस्ट के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह ने किया। समापन समारोह के बाद प्रयागराज, बांदा, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, झांसी, भोपाल, होशंगाबाद, जयपुर, दौसा आदि स्थानों से आए छात्र-छात्राएं वैज्ञानिक पद्धति से खेती एवं रोजगार की सीख लेकर घर लौटे।
विज्ञापन










कृषि आधारित उद्यमिता विकास के प्रशिक्षण से मिलेगा रोजगार- प्रो. शर्मा, जैतपुर के कमौनी गांव म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें