जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिका। संवाद
- फोटो : जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती शिक्षिका।
कासगंज/गंजडुंडवारा/ अमांपुर। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी में सात केंद्रों पर हुई। 1851 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 883 अनुपस्थित रहे। पेपर सरल आने से परीक्षाथियों के चेहरे खिल उठे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 643 में से 430 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 213 ने परीक्षा नहीं दी। एसटीडीएम इंटर कॉलेज सोरों में पंजीकृत 302 परीक्षार्थी में से 223 ने परीक्षा दी। 79 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। गंजडुंडवारा के हर नारायन इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में पंजीकृत 202 परीक्षार्थी 134 ने परीक्षा दी। 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कालेज में पंजीकृत 590 में से 382 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 208 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। श्री गांधी इंटर कॉलेज सहावर में पंजीकृत 391 में से 258 ने परीक्षा दी। 133 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी पटियाली में पंजीकृत 339 में से 233 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 106 अनुपस्थित रहे। पीआर इंटर कॉलेज सिढ़पुरा में पंजीकृत 267 में से 191 परीक्षार्थी परीक्षा देने आएा। 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।