गंजडुंडवारा। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट किए जाने के मामले में महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुजावलपुर गांव में महिला साजिया अपने घर में शनिवार की शाम अकेली थी। उसी समय ग्राम गणेशपुर निवासी समीर, बिटिया और सिमरन उसके घर पर पहुंच गए। उनके द्वारा महिला को गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। उसकी चीख पुकार अन्य लोगों पर आता देख आरोपी लोग भाग गए। साजिया की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु की है।