फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर दो को पीटा, 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दो लोगों की मारपीट कर दी। मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। हरनाथपुर गांव में 1 अगस्त की सुबह हरी सिंह की बहन निर्मला से गांव निवासी भोला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। निर्मला ने विरोध किया तो भोला उसके दस साथियों ने घर में घुसकर देवेंद्र और मुन्नी देवी की मारपीट की। दोनों ने अपने बचाव के लिए चीखपुकार मचाई। इस पर आस पास के लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरी सिंह पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि मारपीट के मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें