फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला को पीटा, ससुर ने 3 पर कराया केस दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी महिला को घर में घुसकर विरोधियों ने पीटा। इस घटना के बाबत घायल महिला के ससुर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। हीरापुर गांव निवासी महिला संगीता बीते 20 अप्रैल की सुबह घर में काम कर रही थी। तभी गांव निवासी देवी सिंह, कुसुम व गीता महिला के घर में घुस आए। पीड़िता के अनुसार आरोपी उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो वो सभी उसके ऊपर हमला कर दिए। उसी चीख पुकार पर आस-पास के लोग भी एकत्रित होने लगे, इस पर हमलावर मौके से फरार हो गए। महिला ने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। ससुर कुंवरपाल ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि घटना काफी पुरानी है, फिर भी तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें