फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधान सहित चार महिलाओं ने दंपती पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर कार में जा रहे दंपती पर महिला प्रधान सहित चार महिलाओं ने हमला कर दिया। कार रुकवा कर उनके साथ मारपीट की। उनके मोबाइल व सोने का झुमका भी छीन लिया। करीब एक माह से अधिक पुराने इस मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अलीगढ़ के गांव वाजिदपुर खैर रोड निवासी ज्योति बघेल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने पति के साथ कार से 29 जून को बिलराम गेट कासगंज से अलीगढ़ जा रही थीं। इसी दौरान राधास्वामी सत्संग आश्रम के सामने उनकी गाड़ी को गांव नगला गुलाबी की प्रधान सुनीता देवी सहित सर्वेश देवी, रेखा देवी, ममता सहित अन्य लोगों की गाड़ी रुकवा ली और उन दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उनका मोबाइल और सोने का झुमका भी छीन लिया। आरोप है कि मोबाइल छीनने के बाद उनके मोबाइल से अन्य नंबरों पर कॉल भी की गईं। जब इसकी शिकायत कासगंज कोतवाली में की तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कासगंज कोतवाली में चारों महिलाओं को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सदर विजय राणा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें