आगरा। कोहरे में हादसे रोकने के लिए नगर निगम ने खुले मैनहोल और नाले पर बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर इंजीनियरों की जिम्मेदारी तय की है। नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि नगर क्षेत्र में खुले मैनहोल, नालों व अधूरे निर्माण स्थल आदि को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कोहरे के कारण रात के समय दृश्यता कम होती है। ऐसे में खुले नाले व मैनहोल दुर्घटनाओं का कारण न बनें, इसके लिए समस्त अवर अभियंता व सहायक अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। उनके क्षेत्र में कोई नाला खुला और बैरिकेडिंग के न रहे। यदि कोई दुघर्टना होती है तो इंजीनियर जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।