फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला बीटेक छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 09 May 2019 11:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
शिकोहाबाद में गुरुवार सुबह बीटेक के छात्र का शव घर के कमरे में पंखे पर लटकता मिला। परिजनों ने जब तक बेटे को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में बेटे की मौत से कोहराम मच गया।परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव की अंत्येष्टि कर दी। 
विज्ञापन


शिकोहाबाद मे मोहल्ला गंगा नगर निवासी जीतू (22) नोएडा में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह घर पहुंचा और कमरे में सोने चला गया। जब दस बजे तक छात्र नहीं जागा तो परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में गए। 

कमरे में छात्र को पंखे पर लटका देखा तो चीत्कार मच गई। शोरगुल सुनकर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में छात्र को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को पैतृक गांव ले गए और अंत्येष्टि कर दी। छात्र के इस कदम से परिजन भी हैरान हैं। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। जबकि उसके पिता घर में ही परचून की दुकान करते हैं। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि इस संबंध में थाने पर कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें