फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए इंजीनियर रेजिमेंट ने की मॉक ड्रिल

Wed, 21 Jan 2026 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तेल पाइपलाइन पर मॉक ड्रिल करते भारतीय सेना के इंजीनियर रेजिमेंट की टीम
विज्ञापन
आगरा। तेल पाइपलाइनों की सुरक्षा और रिफाइनरियों के आपदा में संचालन के लिए भारतीय सेना की 801 इंजीनियर रेजिमेंट ने तीन दिवसीय मॉक ड्रिल मंगलवार से शुरू की। इंडियन ऑयल के उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन आगरा के अधिकार क्षेत्र के तहत पाइपलाइन में रिसाव नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, अवैध दोहन और छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया और एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल का परखा जाएगा। अभ्यास के दौरान इंडियन ऑयल के अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की ओर से भारतीय सेना के 801 इंजीनियर रेजिमेंट के अधिकारियों एवं जवानों को स्टेशन ओवरव्यू, कंट्रोल रूम से पाइपलाइन संचालन, स्काडा प्रणाली, स्क्रैपर लॉंचिंग, प्रेशर व फ्लो मॉनिटरिंग तथा इमरजेंसी शटडाउन की प्रक्रियाओं का लाइव प्रदर्शन दिया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में करहल, सैफई तक की पेट्रोलिंग कराई जाएगी और रिसाव के संकेतों की पहचान पर जोर दिया जाएगा। ग्रामीण तेल लाइन में रिसाव पर क्या सावधानी बरतें, यह भी उन्हें बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें