फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक आउट के चलते पशुओं के लिए हरे चारा का संकट

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों से पशुओं के लिए हरा चारा एवं भूसा की आमद पर भी कोरोना वायरस के चलते लागू लॉग आउट का असर दिखने लगा है। दो दिन पूर्व एक दिन के जनता कफर्यू के उपरांत शहरी क्षेत्र में पशु पालकों के समक्ष हरे चारा व भूसा नहीं मिलने का संकट खडा हो गया है। नगर क्षेत्र फिरोजाबाद में स्वयं सेवी संस्था एवं निजी दूध डेरी संचालित की जा रही हैं। लगभग 28 बड़ी डेयरियों में गाय भैंस की संख्या 300 से ज्यादा है। इसके अतिरिक्त दूध नहीं देने वाले सैंकड़ों  पशु भी हैं। इनके भरण पोषण हेतु पशु पालक आस-पास के गांव से आने वाले हरा चारा एवं भूसा आदि पर निर्भर हैं। 22 मार्च को कोरोना वायरस से बचाव हेतु लागू एक दिवसीय जनता कफर्यू एवं 24 मार्च की मध्य रात्रि से 21 लागू हुए लॉक आउट के उपरांत गांव से पशु चारा की आमद रुक गई है। हरा चारा एवं अन्य पोष्टिक पदार्थ खल व गेहूूँ, चना का दलिया नहीं मिलने के कारण दुधारू पशुओं की दूग्ध उत्पादन क्षमता पर भी प्रभाव पडे़गा। तिलक नगर निवासी भूरा शर्मा, दिनेश, जैन नगर निवासी कुलदीप यादव आदि ने प्रशासन ने हरा चारा की सप्लाई के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।  
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें