फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का अंत: बेटी का प्यार नहीं था मंजूर, हत्या की आशंका; नहर में लाश तलाश रही पुलिस

Mon, 10 Jul 2023 11:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवती का गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा कि ये बाद उसके घरवालों को मंजूर नहीं थी। इस बीच अचानक युवती लापता हो गई। आशंका है कि पिता और भाई ने युवती की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी। पुलिस लाश की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
नहर में लाश की तलाश करते पीएसी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव की युवती के अपहरण की रिपोर्ट उसके ही पिता और भाई पर दर्ज की गई है। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया है। इसे लेकर पुलिस दो दिन से नहर में शव की तलाश कर रही है। दो दिन पहले पिता ने युवती की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। चर्चा है कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था, जो परिजन को पसंद नहीं था।

विज्ञापन


गांव नगला श्याम के चौकीदार रमेश चंद्र कुशवाहा की तहरीर पर युवती के पिता ब्रह्मा सिंह और भाई मुनेंद्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। रविवार के बाद सोमवार को भी नहर में स्टीमर और गोताखोरों की सहायता से नहर को खंगाला गया। हालांकि युवती नहीं मिली है।

थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि युवती का गांव के ही सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक आसाम में रेलवे में तैनात है, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। युवती के परिजन को एक ही गांव का सजातीय युवक होने के चलते रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके चलते पिता और भाई युवती से क्षुब्ध थे, लेकिन जब तक शव बरामद नहीं हो जाता है, हत्या होना शामिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव के चौकीदार ने सूचना दी है कि युवती सात जुलाई से लापता है, उसका फोन नंबर भी नहीं मिल रहा है। उसके आधार पर पिता और भाई पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। चर्चाएं हत्या करने की हैं लेकिन जब तक शव नहीं मिल जाता, चर्चाओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें