फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एत्माद्दौला रोड पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़तेहाबाद रोड और एत्माद्दौला से 87 अतिक्रमण हटवाए गए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

आगरा
फरवरी में प्रस्तावित जी - 20 के सदस्यों के आगरा भ्रमण को देखते हुए नगर निगम के प्रवर्तन दल ने पुलिस, प्रशासन की मदद से एत्माद्दौला स्मारक से आम्बेडकर पुल तक लगे हुये अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। प्रभारी कर्नल एके सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान में 25 अस्थायी अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिनमे होर्डिंग्स, ठेल, धकेल और खोखे रहे। इसके बाद टीम ने फतेहाबाद रोड स्थित अमर होटल से टीडीआई मॉल तक रोड़ के दोनों तरफ अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाया। यहां कार्यवाही में 62 अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये। मौके पर एसीएम तृतीय दिव्या सिंह, सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह, सीपीसिंह, एसएफआई राघवेन्द्र सिंह तथा प्रवर्तन दल उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें