फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण से सैंया के सर्विस रोड पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। खेरागढ़-इरादतनगर मार्ग स्थित फ्लाईओवर ब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण इन दिनों अंडरपास से वाहनों का आवागमन हो रहा है। अंडरपास शुरू होने से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव और सर्विस रोड पर हुए अवैध अतिक्रमण के चलते यहां रोज़ाना भीषण जाम की स्थिति बन रही है। इस समस्या से आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी रमाकांत ठाकुर, नरेंद्र सिंह और अशोक कुमार आदि ने तहसील प्रशासन से गुहार लगाई है कि सर्विस रोड को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि लोगों को इस जाम से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें