इजराइली टूरिस्ट ग्रुप का मोहक संगीत:
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी में 19 सदस्य इजराइली टूरिस्ट ग्रुप ने स्मारक अवलोकन किया। इसके बाद जब वे पार्किंग में पहुंचे तो उनकी बस खराब हो गई। पार्किंग में खाली समय मे बैठकर ग्रुप के राजियल ने अपनी गिटार से जैसे ही ही हरे रामा हरे कृष्णा, नंद के लाला श्रीकृष्णा, ओम नमः शिवाय और शंभू शंकराय नमः आदि भजनों को गुनगुनाया तो माहौल भक्ति मय हो उठा। उनके चारों और लोगों का जमावड़ा लग गया। टूर लीडर हीरालाल जोशी ने बताया कि 19 सदस्य ग्रुप में डायल मीरा, बेनमेरी, गिला जैकब, जैक न मल्लिका व अन्य सदस्य शामिल हैं। 5 से 18 फरवरी तक यह ग्रुप राजस्थान, दिल्ली, आगरा, ऋषिकेश और बनारस का अवलोकन करेगा।