कासगंज। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनांतर्गत सभी विकासखंड स्तर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि 10 फरवरी को विकासखंड कासगंज के पीएमकेके प्रशिक्षण केंद्र, नगला पट्टी पर रोजगार मेला आयोजित होगा। 12 फरवरी को विकासखंड सोरोंजी के डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण केंद्र गोरहा पर, 13 फरवरी को विकासखंड पटियाली के पंडित दीनदयाल टैक्नीकल इंस्टीट्यूट आईटीआई अलीगंज रोड़ पटियाली पर रोजगार मेले आयोजित होंगे। 15 फरवरी को विकासखंड गंजडुंडवारा के हर नरायन इंटर कॉलेज में, 16 फरवरी को विकासखंड अमांपुर के सभागार, 19 फरवरी को विकासखंड सहावर के सभागार सहावर में, 20 फरवरी को विकासखंड सिढ़पुरा के दिनेश प्राइवेट आईटीआई में रोजगार मेेले का आयोजन सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक कराया जाएगा।