फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वार्ड बॉय की बहाली के लिए कर्मचारियों ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन

Sat, 12 Aug 2023 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड बॉय की बहाली के लिए कर्मचारियों ने सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



- एक सप्ताह में बहाली न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने वार्ड बॉय की बहाली को लेकर सीएमएस से मुलाकात की। कोर्ट में एक मामले में जमानत पर बाहर आने के छह महीने बाद भी वार्ड बॉय की बहाली न होने पर कर्मचारियों ने नाराजगी प्रकट करते हुए ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में वार्ड बॉय को बहाल नहीं किया गया तो वे लोग जिला अस्पताल में आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

जिला अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय पुष्पेंद्र कुमार को एक मामले में जेल भेजा गया था। इस पर तत्कालीन सीएमएस ने 17 नवंबर 2022 को पुष्पेंद्र को निलंबित कर दिया था। 25 जनवरी 2023 को पुष्पेंद्र को कोर्ट से जमानत मिल गई। 11 फरवरी 2023 को पुष्पेंद्र ने अपनी योगदान आख्या सीएमस को प्रस्तुत की। लेकिन इसके बाद भी सीएमएस ने उसे बहाल नहीं किया। पुष्पेंद्र के बच्चों को स्कूल में एडमिशन नहीं हो सका। परेशान पुष्पेंद्र ने चतुर्थश्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के सामने अपनी पीड़ा रखी। पुष्पेंद्र के मामले को लेकर शनिवार को संघ के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर सीएमएस से मुलाकत की। सीएमएस को ज्ञापन सौंपा कि शासनादेश के तहत जमानत मिलने के बाद कर्मचारी को बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय, सौ शैया अस्पताल और जिला अस्पताल के चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों ने एकजुट होकर सीएमएस से कहा कि शासनादेश के तहत पुष्पेंद्र की एक सप्ताह के अंदर बहाली की जाए अन्यथा की स्थिति में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी सीएमस कार्यालय में आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों का कहना था कि पूर्व में एक अन्य कर्मचारी के जमानत मिलने के 15 दिन में ही उसको बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पवन तिवारी, जिला मंत्री सुजीत कुमार, हरिकिशन शर्मा, शैलेंद्र सिंह, शक्ती सिंह, रामकुमार, राजेश कुमार, रविंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें