फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चारपाई पर मिला कर्मचारी शव, हत्या की आशंका

Wed, 27 Nov 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नदरई गेट स्थित पीएलजीसी कॉलोनी स्थित सिचाई विभाग के कार्यालय में बुधवार की सुबह कर्मी चारपाई पर मृत पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने उसका शव देखा। कार्यालय की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सूचना पर सीओ सिटी आंचल चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।अलीगढ़ के सारसौल निवासी जयपाल सिंह (58) पुत्र पन्नालाल सिंचाई विभाग में रनर पद पर कार्यरत थे और करीब डेढ़ वर्ष से जनपद में सिंचाई कार्यालय में तैनात थे। वह रात में कार्यालय के ही एक कमरे में सोते थे। बुधवार की सुबह जब विभागीय कर्मी मोहसिन, देवेंद्र कुमार व दिनेश कुमार आदि कार्यालय आए और उन्होंने गेट खोला तो उन्हें चारपाई पर जयपाल का शव पड़ा हुआ मिला। जिस कमरे में जयपाल का शव मिला है, उसी कमरे में रखी दो अलमारियों के ताले भी टूटे हुए मिले हैं। एक बैंच के ऊपर कुर्सी भी रखी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। चेहरे पर खून के निशान थे। मुंह में भी खून लगा हुआ था। सिंचाई विभाग के जिलेदार परवेज अहमद ने बताया कि जयपाल कार्यालय में ही सोता था। कहा कि अलमारियों में ऐसी कोई फाइलें भी नहीं हैं जिसके चोरी होने से विभाग को नुकसान हो। सूचना मिलने पर सीओ सिटी आंचल चौहान कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना जानकारी पाकर मृतक का भाई महीपाल और उसका बेटा अनिल भी घटना स्थल पर पहुंच गए। बेटे ने पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसका कहना था कि फिलहाल उन्होंने पुलिस तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें