फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जुलाई से नया सवेरा कार्यक्रम पर देना होगा जोर

Sat, 24 Jun 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई से नया सवेरा कार्यक्रम पर देना होगा जोर - अधिकारियों के साथ पुराने छात्रों से भी लिया जाएगा सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के सभी कॉलेजों में जुलाई से नया सवेरा कार्यक्रम पर जोर देना होगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। सचिव ने कहा है कि एक जुलाई से ही शिक्षाधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों से संवाद कर उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे। यही नहीं पुराने छात्रों से भी सहयोग लेने की सलाह दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बच्चों को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए नया सवेरा कार्यक्रम शुरू किया है। जिले के सभी राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में इसे लागू किया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है। पत्र में जुलाई से नया सवेरा कार्यक्रम पर विशेष जोर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सभी शिक्षाधिकारी स्कूलों में सुबह की सभाओं में पहुंचकर बच्चों को प्रेरणादायक संस्मरण सुनाएंगे। यह भी बताएंगे कि भविष्य की कैसे बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के इस दौर में वह कैसे सफल हो सकें, इस पर फोकस रहेगा। स्कूलों के पुरा मेधावी छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि शासन के आदेशों का पालन करते हुए स्कूल खुलते ही नया सवेरा कार्यक्रम पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें