फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी-समारोहों की फिजूलखर्ची रोकने पर जोर

Mon, 16 Feb 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ईदगाह कटघर स्थित जमात-ए-अब्बासी की बैठक रविवार को हुई। वक्ताओं ने अब्बासी समाज और देश के उत्थान के लिए संगठित होने का आह्वान किया। वक्ताओं ने समााजिक कुरीतियों काे तरक्की में बाधा बताया। मुनव्वर हुसैन अब्बासी ने कहा कि शादी-समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची और लेन-देन के चलन को अब विराम देना होगा। ताकि गरीब परिवारों पर बोझ न पड़े। कार्यक्रम अध्यक्ष हाजी यूनिस ने कहा कि अब्बासी समाज एकजुट होकर ही सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर सकता है। इस दौरान मोहम्मद रईस अब्बासी, फारुख अब्बासी, हाजी निसार, डॉ. मो. अयूब, इदरीस अब्बासी और सरताज अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें