भौतिक-रसायन में उलझे, गणित ने संभाला
- फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन के ऑफ लाइन पेपर में भौतिक और रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। पिछले साल के मुकाबले प्रश्न कठिन थे। साथ ही भ्रमित करने वाले रहे। भौतिक विज्ञान में माडर्न फिजिक्स और मेकेनिक्स के प्रश्न ज्यादा रहे। रसायन विज्ञान में भी यही हाल रहा। इसमें कार्बनिक के प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी। गणित के प्रश्न बीते परीक्षा के समान ही रहे। पेपर में चार प्रश्नों के जवाब भ्रमित करने वाले बताए गए। इसमें प्रश्न के जवाब विकल्प के तौर पर दो बार दर्ज थे। भौतिक विज्ञान में ऐसे दो और रसायन-गणित में इस तरह के एक-एक प्रश्न रहे। करियर एक्सपर्ट डा. ललितेश यादव ने बताया कि पेपर टफ रहा, इससे कट आफ लिस्ट कम आने की उम्मीद है। बताया कि कट आफ सामान्य में 105, ओबीसी की 70, एससी 50 और एसटी की 44 रहने की उम्मीद है।