फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले, आज हो सकता है खुलासा

Sat, 14 Sep 2024 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पुलिस खुलासे के एकदम नजदीक पहुंच चुकी है। घटना को लेकर पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं। इस हत्याकांड में स्थानीय के साथ अन्य जिले के लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को वारदात का खुलासा हो सकता है। बता दें कि अधिवक्ता मोहिनी तोमर 3 सितंबर को लापता हुई थी। चार सितंबर को रेखपुर माइनर में इसका शव मिला था। इस केस में पति बृजतेंद्र तोमर ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से पांच आरोपी अधिवक्ता थे। सभी छह आरोपी फिलहाल जेल में हैं लेकिन पुलिस की जांच में इस घटना में अन्य कुछ आरोपियों के नाम भी सामने आए थे। सूत्रों की मानें तो इस घटना में स्थानीय लोगों के साथ एटा आदि आसपास के अन्य जिलों के भी लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपियों में एक सुपारी किलर भी बताया जा रहा है।इस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है। इसके पकड़े ने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। हालांकि माना जा रहा है कि यह खुलासा शनिवार को भी हो सकता है। फिलहाल पु्लिस खुलकर कुछ नहीं कह रही है। हालांकि पुलिस को बीते दिन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जांच के दौरान 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा खंगाले हैं। साथ ही करीब पांच सौ से अधिक मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए। इस घटनाक्रम व आरोपियों की कड़ियां जोड़ने में पुलिस को काफी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो अब पुलिस हत्याकांड के खुलासे के एकदम नजदीक पहुंच चुकी है। संभवत: आज अथवा कल में इस हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं। इनसे घटना के खुलासे में मदद मिलेगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें