फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट और लाइन ब्रेकडाउन होने से रात में तीन घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार की रात को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट होने से समस्या रही तो कहीं 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। तीन घंटे लोगों को जागकर गुजारने पड़े।
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे के करीब शहर के तहसील के सामने स्थित मोहल्ले में बिजली चली गई। लोगों ने फोन कर उपकेंद्र पर सूचना दी तो टीम आपूर्ति सही करने पहुंची। रात साढ़े 12 बजे करीब आपूर्ति शुरू हो सकी। लोगों ने छत और गलियों में टहलते हुए तीन घटे बिताए। वहीं रात आठ बजे के करीब देवी रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के सदर बाजार फीडर की लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। टीम ने एक घंटे में फॉल्ट सही किया गया। इससे पहले के बिजली आती 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। लगभग 11 बजे के करीब आपूर्ति चालू हो सकी। अन्य कई जगह भी बिजली कटौती और फॉल्ट होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें