विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। कागारौल विद्युत उपकेंद्र के गांव चीत और सोन में 10 जगह बिजली चोरी पकड़ी गई।
एसडीओ हिमांशु गुप्ता, अवर अभियंता हरीश कर्दम तथा विजिलेंस टीम ने मौके पर ही अवैध कनेक्शन हटवा कर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसडीओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बिजली चोरी में पकडे गए उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपना बिजली बिल समय पर जमा करने व विद्युत चोरी नहीं करने की अपील की। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।-