फतेहाबाद। धिमिश्री क्षेत्र की 33 केवी लाइन के मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को धिमिश्री, महाराजपुर और निबोहरा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अवर अभियंता धिमिश्री आकाश ने बताया कि बुधवार को टेडे पोल सीधे करने और झूलते तारों को कसने का काम किया जाएगा। जिसके चलते 33 केवी लाइन धिमश्री से पोषित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धिमश्री, महाराजपुर एवं निबोहरा से जुड़े अनेक गांवों की आपूर्ति बाधित रहेगी।