फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल सहित 1800 घरों की बिजली आज चार घंटे रहेगी गुल

Tue, 08 Apr 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी की शुरूआत में लगभग हर दिन मरम्मत के नाम पर विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। शहरी क्षेत्र में मेंटिनेंस कार्य के लिए 4 से 8 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद की जा रही है, जो लोगों के लिए दिक्कतें बन रही हैं। विद्युत निगम द्वारा गर्मी से पहले इंतजाम दुरूस्त नहीं किए। अब गर्मी की शुरूआत के साथ मरम्मत के नाम पर अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। आज बुधवार को सिविल लाइन बिजली घर से पोषित फीडर टाऊन-3 और जिला अस्पताल फीडर के फीडर विभक्तिकरण कार्य के चलते 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। फीडर टाऊन-3 और जिला अस्पताल फीडर के तहत जिला अस्पताल और उसके आसपास क्षेत्रों के साथ शहर के करीब 1800 घरों लाइट नहीं आएगी। विभक्तिकरण का कार्य के कारण सुबह 9.30 से दोपहर के 1.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें