फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 45 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 10 Aug 2024 05:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे के 33/11 विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई मशीन में बुधवार की रात 10 बजे अचानक फाॅल्ट होने से ठप विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की शाम सात बजे तक बाधित रही। इस दौरान 60 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहे। लगातार 45 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग पानी के लिए भी तरस गए। मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए।अमांपुर विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार की रात करीब 10 बजे विद्युत सप्लाई मशीन में फॉल्ट हो गया था। इसके चलते क्षेत्र के करीब 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रात में आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग परेशान रहे। इसके बाद बृहस्पतिवार को पूरा दिन और शुक्रवार को भी शाम सात बजे विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे बीते 45 घंटे से बिजली नहीं मिलने के कारण लोग रात में ठीक से सो नहीं पाए। बिजली नहीं मिलने और बारिश होने के कारण मच्छरों से भी लोगों को जूझना पड़ा। दैनिक कार्यों के लिए तो दूर पेयजल के लिए भी तरसना पड़ा। घरों और दुकानों में लगे इनवर्टर व मोबाइल पूरी तरह डिस्चार्ज हो गए। उमस भरी भीषण गर्मी में रात में बिजली ना आने के कारण सर्वाधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। हालांकि विद्युत कर्मियों ने सप्लाई मशीन को सही करने का भरसक प्रयास किया लेकिन जब भी इसे सही करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, बिजली ट्रिपिंग करने के साथ ही चली भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें