फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में तीन घंटे बंद रही बिजली

Sun, 29 Sep 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गोला बाजार में बिजली की नए तार लगाते कर्मचारी। - फोटो : गोला बाजार में बिजली की नए तार लगाते कर्मचारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार की रात देवी रोड पर लाइन और ट्रांसफॉर्मर में हुए फॉल्ट के कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली बंद होने से गर्मी में लोग परेशान रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लाइनमैन और कर्मचारियों ने फॉल्ट सही करने के बाद आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे देवी रोड पर रखे ट्रांसफॉर्मर के पास की लाइन में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट होते ही बड़े इलाके की बिजली बंद हो गई। लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद कर्मचारी और लाइनमैन मौके पर पहुंच गए। फॉल्ट को तलाश करने के बाद काम शुरू किया। बिजली बंद होने के कारण मदार दरवाजा, आंशिक राजा का बाग, देवी रोड, लाल मठिया, घंटाघर चौराहा, कटरा, लैनगंज इलाके में अंधेरा छा गया। बिजली बंद होने से गर्मी में लोग परेशान हुए।

शाम को ही देवी रोड पर रखे ट्रांसफॉर्मर के पास लोग पहुंच गए। चार घंटे तक मशक्कत करने के बाद लाइनमैनों ने कर्मचारियों की मदद से फॉल्ट सही करने के बाद रात लगभग 11 बजे आपूर्ति चालू करा दी। शनिवार की रात ही लाइन में फॉल्ट होने से वंशीगोहरा, छपट्टी, अवधनगर, रघुराजपुरी, ऋषी आश्रम, खरगजीतनगर, पंजाबी कॉलोनी सहित आंशिक करहल रोड, आगरा रोड, महमूदनगर, दरीबा, नगला रते, कांशीराम कॉलोनी, हिंदपुरम कॉलोनी, आंशिक आवास विकास इलाके में एक घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें