फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह महीने से बिजली कटी, ग्रामीण परेशान

Mon, 01 Sep 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घिरोर। घिरोर क्षेत्र के गांव गुलाबपुर की छह माह पहले हाईटेंशन लाइन से बिजली काट दी गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा है कि अवर अभियंता के आदेश से तीन फरवरी को 11 केवीए के तार काटकर गांव की बिजली बंद कर दी गई। कनेक्शन धारक लोग हर महीने बिल जमा करते हैं। बिजली काटे जाने से परेशान हो रहे हैं। ग्रामवासी सतेंद्र, सुनील, कश्मीर, रामरतन, विपिन, नारायण देवी ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। अवर अभियंता पंकज कनौजिया का कहना है कि गांव में दो ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। एक ट्रांसफार्मर से लोगों को बिजली मिल रही है। जिन लोगों ने बिल जमा नहीं किया है। उनकी बिजली काटी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें