फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: एक लाख से अधिक बिल होने पर घर बेचकर वसूली करेगा विद्युत निगम, जारी किए निर्दश 

Fri, 10 Jun 2022 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जिले में ऐसे 16,967 लोग हैं, जिन पर बिजली विभाग का बड़ा बकाया है। बकाये की धनराशि वसूलने के लिए अब इनसे सख्ती  से निपटा जाएगा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एक लाख से अधिक विद्युत बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के घरों की कुर्की होगी। बकाएदार का घर बेचकर विद्युत निगम अपनी धनराशि को वसूलेगा। बृहस्पतिवार को पचवान क्षेत्र में बकाएदार के घर पर एसडीएम, एसडीओ, अमीन ने कुर्की के लिए वॉल पेंटिंग कराई गई। वहीं, अन्य बकाएदारों के घर पर भी निगम की टीम पहुंची। कुर्की की कार्रवाई के डर से कई उपभोक्ता एक दिन में ही वर्षों पुराने बिल को भरने के लिए अनुमति मांगते दिखे। यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। तहसील की टीमें भी अभियान में शामिल होंगी।

यहां की गई कार्रवाई 

पचवान क्षेत्र में एसडीएम, एसडीओ और अमीन एक उपभोक्ता के घर पहुंचे। यहां एक लाख रुपये धनराशि का बिल बकाया था। अधिकारियों की मौजूदगी में बकाएदार के घर के बाहर वॉल पेंटिंग कराई गई, जिसमें अंकित कराया था कि बिजली बिल बकाया, एक लाख से अधिक बिल वसूली जगह बेच कर की जाएगी...। विद्युत अधिकारी अन्य बकाएदारों के घरों पर भी निरीक्षण करने पहुंचे। उन घरों पर भी वॉल पेंटिंग शुरू हुई तो उपभोक्ता इस कार्रवाई से घबरा गए। 

बड़े बकायदारों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

बकाएदारों ने विद्युत विभाग से एक दिन में ही पूरा विद्युत बिल बकाया करने के लिए कहा। एसडीओ दुष्यंत कुमार ने बताया कि एक लाख से अधिक बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के घरों को बेचकर राजस्व वसूला जाएगा। अब बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। तहसील की टीमों के साथ विद्युत अधिकारी और पुलिस फोर्स भी जाएगा। जनपद में एक लाख से अधिक बकाया वाले 16,967 उपभोक्ता हैं। इन पर 70402.29 लाख रुपये का बिल बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें